रायपुर। दो पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण के खिलाफ करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी आज से दो दिनी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में जमा, निकासी समेत चेक क्लीयरेंस और लोन अप्रूवल सर्विसेस प्रभावित रहेंगी। हालांकि ATM की सेवाएं जारी रहेंगी। ये हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले हो रही है। हड़ताल के चलते आम लोगों को काफी दिक्कत होगी। क्योंकि 13 और 14 मार्च को भी बैंक बंद थे।

यह भी पढ़े: तीन गुना बढ़ा प्लेटफॉर्म टिकट का दाम: स्टेशन में प्लेटफॉर्म टिकट अब 10 की जगह 30 रुपये में मिलेगा…जानिए वजह

इंदौर में होगा प्रदर्शन

बैंककर्मी आज से 2 दिन की हड़ताल पर है। शहर के 5 स्थानों पर प्रदर्शन होगा। हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेगा। वहीं लेनदेन पूरी तरह से बंद रहेगा।

यह भी पढ़े: बड़ी खबर: ताजमहल अब जल्द कहलाएगा राम महल

राजधानी भोपाल में बैंक कर्मियों की हड़ताल का असर दिखेगा। निजीकरण के विरोध में 2 दिन हड़ताल कर रहे बैंक कर्मियो को कोरोना के कारण रैली निकालने की अनुमति नहीं ​दी है। वहीं प्रदर्शन पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी।

यह भी पढ़े: कलियुग: 50 कुत्तों के साथ रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

रायपुर में दिखेगा हड़ताल का असर

निजीकरण के विरोध में बैंक​ कर्मियों की हड़ताल का असर राजधानी में भी दिखेगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने बंद का ऐलान किया है। दो दिनी हड़ताल से खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि एटीएम से पैसों की निकासी हो सकेगी।

यह भी पढ़े: बीयर के शौकीनों के लिए खुशखबरी: एक अप्रैल से कम हो जाएंगे चिल्ड बीयर के दाम…जानिए वजह





Join the Conversation

3 Comments

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *