दुर्ग

5 निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण: फायर सेफ्टी उपकरण और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया…संस्थाओं को नोटिस जारी

दुर्ग। दुर्ग निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर के 5 निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य रूप से फायर सेफ्टी उपकरण और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। साथ ही संस्थाओं को नोटिस जारी किया गया। 9 सितंबर को सीएमएचओ की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार यह जांच की गई।

निगम के उपआयुक्त मोहेंद्र साहू, नोडल अधिकारी डॉ. आरके खंडेलवाल, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित अन्य जांच दल में मौजूद थे। टीम ने प्राची हॉस्पिटल मिनी माता चौक, भारती कॉलेज हॉस्पिटल, वीवाई हॉस्पिटल सिविल लाइन जेल चौक के आगे, गंगोत्री हॉस्पिटल ओम परिसर और आर्य नगर गुलाटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व में निजी अस्पताल के संचालकों की इस संबंध में बैठक भी रखी गई थी। भारती हॉस्पिटल पुलगांव में नगर निगम द्वारा जारी अनुज्ञा शैक्षणिक प्रयोजन हेतु पाया गया। वीवाई हॉस्पिटल पद्मनाभपुर में अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। सफाई व्यवस्था बायोमेडिकल वेस्ट का निष्पादन नियमत: नहीं हो रहा था।

Related Articles