राजनांदगांव

पहले मुंह दबाया, फिर ब्लेड से गला काटकर महिला की हत्या: आरोपी युवक बोला- ये चोर है कहकर मुझे बदनाम करती थी…इसलिए मार डाला…गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में एक युवक ने बुजुर्ग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी है। बताया गया कि महिला उस पर चोरी करने का शक करती थी। इसलिए युवक ने महिला की हत्या का प्लान बनाया। फिर हाथ से महिला का मुंह दबाया और ब्लेड से हमला कर उसकी जान ले ली थी। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

कोकपुर निवासी कुंवर बाई(70) की लाश 28 अगस्त की सुबह मिली थी। उसके पड़ोसियों ने महिला की लाश देखी थी। महिला के शरीर में काफी चोट के निशान थे। पूरे शरीर से खून निकल रहा था। इसके बाद लोगों ने ही पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस ने जांच के दौरान गांव के लोगों से पूछताछ की थी। इसी कड़ी में पुलिस ने रोशन उईके(27) से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में ही रोशन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रोशन ने बताया कि कुछ समय पहले महिला के घर चोरी हुई थी। वो उस चोरी के लिए मुझ पर शक करती थी। सब जगह इसने मुझे बदनाम कर दिया कि मैं चोर हूं। मगर मैंने ऐसा नहीं किया था। इसलिए 27 सितंबर की रात को मैं उसके घर पर गया और पहले तो मैंने महिला का मुंह दबाया। फिर ब्लेड से तब तक गला काटा,जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि महिला घर पर अकेले रहती थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। जबकि शादी के बास उसकी लड़कियों अपने ससुराल में रहती हैं। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।

Related Articles