राजिम। शहर के गोबरा नवापारा वार्ड के पार्षद ने मामूली विवाद में महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पार्षद सोनकर महिला को धक्केमारते हुए दिख रहा है। दरअसल घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: छात्रों को जनरल प्रमोशन देने से मना नहीं कर सकते निजी स्कूल…सभी को मानना होगा सरकार का आदेश – मंत्री रविंद्र चौबे

वहीं इस मामले में पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि थाना पहुंचने पर पुलिस ने शिकायत नहीं खिली और कोर्ट जाने की सलाह दी। इधर पार्षद का महिला को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है।

यह भी पढ़े: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल…जानिए अपने शहर के दाम

मामूली विवाद पार्षद ने जड़ दिया थप्पड़

बताया जा रहा है कि महिला की नाती ने पार्षद की कार की नेम प्लेट को छतिग्रस्त कर दिया गया था। इससे आक्रोशित पार्षद ने लड़के को पीट दिया। विरोध में महिला अपनी बहू के साथ पार्षद के घर गई। इस बीच पार्षद और पीड़िता के बीच विवाद हो गया। भड़के पार्षद ने गाली-गलौज करते हुए म​हिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया।

यह भी पढ़े: 500 रुपए के बंडल रसोई गैस चूल्हे पर रख कर जला दिए…फिर भी न बच सका रिश्वतखोर तहसीलदार

इसके बाद महिला ने पार्षद के खिलाफ गोबरा नवापारा थाने में शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने महिला को कोर्ट जाने की सलाह दे दी। शिकायत दर्ज नहीं करने पर पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पार्षद सोनकर का कहना है कि महिला ने घर में घुसकर गाली-गलौज की।

यह भी पढ़े: जल्द शुरू हो सकती है बिलासपुर-अजमेर एक्सप्रेस…विधायक शैलेष पांडेय के पत्र का रेल मंत्री गोयल ने दिया जवाब





Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *