महासमुंदरायपुर

बहुजन मिशन दिवस के रूप में मनाया गया भीम आर्मी चीफ का जन्मदिन: छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन प्रमुख को वीडियो कॉल कर दी जन्मदिवस की बधाई

रायपुर। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े महासमुंद जिले के अंतिम छोर ग्राम पंचायत मुनगाडीह पहुंचे। संगठन प्रमुख के जन्मदिवस पर भीम आर्मी महासमुंद जिला अध्यक्ष गजराज बंजारे, बसना ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप बंजारे, नरेंद्र बंजारे व समस्त ग्रामसियों ने टेंट और डीजे लगाकर बहुजन समाज के हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया।

महासमुंद पहुँचते ही प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र में माल्यार्पण किया व मोमबत्ती जलाकर समस्त ग्रामसियों को अपने नेता चंद्रशेखर आजाद के जन्म दिवस दी बधाई दी।

इस दौरान भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने अपने उद्बोधन में बहुजन समाज के सभी महापुरुषों के जीवन संघर्ष जिन्होंने बहुजन समाज को इस काबिल बनाया उनके बारे में बताते हुए कहा कि एड चंद्रशेखर आजाद आज बहुजन समाज के सबसे बड़े युवा नेता के रूप में जाने जाते है। भारत देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश जहां से राजनतिक समीकरण बनता है और उसी उत्तरप्रदेश से ही देश के प्रधानमंत्री बनने का भी समीकरण तय होता है। उसी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिला के छुटमलपुर गांव में उनका जन्म हुआ।

भीम आर्मी चीफ एड चंदशेखर आजाद जिनको छात्र जीवन से भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तरह कालेज में पढ़ाई के दिनों में उनको पानी पीने से रोका गया था। अपने साथ हुए सभी भेदभाव व तिरस्कार को देखते हुए उन्होंने यह समझा की बहुजन समाज के साथ जुल्म दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। ऐसे में समाज के लिए न्यायिक लड़ाई लड़ने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतनसिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर 22 जुलाई सन 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन की स्थापना की। तब से लेकर आज तक वे लगातार जातिवादियों व भारत देश के संविधान विरोधी गतिविधियों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहें हैं। बहुजन समाज के साथ पूरे भारत देश मे कहीं पर अन्याय होता हैं तो उनको न्याय दिलाने के लिए वहाँ पहुंचकर आंदोलन करते हैं और न्याय भी दिलाते हैं।

इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने गांव के बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को खिलाया। 9वीं व 10वीं के छात्र छत्राओं को संविधान का किताब वितरण किया और संविधान की रक्षा के लिए भारत देश के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मुंगाडीह गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles