बलौदाबाजार

गुपचुप खाकर 7 बच्चे हुए बीमार: घर जाते ही शुरू हुआ पेट दर्द और उल्टी…इलाज के बाद हुए ठीक…डॉक्टर ने की ये अपील

बलौदाबाजार। जिले में गुपचुप खाकर 7 बच्चे बीमार पड़ गए। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी बाजार घूमने के लिए गए थे। यहीं उन्होंने गुपचुप खाया था। इसके बाद जैसे ही वह घर पहुंचे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले पेट दर्द शुरू हुआ। फिर उलटी होने लगी थी।

जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम भंडोरा में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। इसी बाजार में गांव के बच्चे घूमने गए थे। इसी दौरान उन्होंने बाजार में लगी गुपपुच दुकान से गुपचुप खाया था और घर गए थे।

इधर, घर पहुंचने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को पहले पेट में दर्द शुरू हुआ। फिर उलटी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने इनसे इस बार में बात की। तब उन्होंने बताया कि उन्होंने बाजार में गुपचुप खाया था। बाद में इन्हें बिलाईगढ़ के ही सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डॉक्टर ने की ये अपील

बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.राजेश प्रधान ने बताया कि सभी बच्चों का किया था। सभी खतरे से बाहर हैं। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने सभी से अपील की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए बाहर में रखी खुली चीजों को खाने से परहेज करें और साफ-सफाई देखकर ही खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *